फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ऊना में अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने MLA राकेश कालिया के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत, जानें वजह

Mon, 20 Apr 2026 10:38 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर (ऊना)।

सार

जिला ऊना में अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने विधायक राकेश कालिया पर भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। इससे पहले रविवार को दौलतपुर चौक पर प्रदर्शनकारियों ने विधायक का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस जवानों ने पुतला छीन लिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दौलतपुर चौक में विधायक का पुतला जलाने से रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने विधायक राकेश कालिया के खिलाफ पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप लगाया गया है कि विधायक ने सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को दौलतपुर चौक पर प्रदर्शनकारियों ने विधायक का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस जवानों ने पुतला छीन लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नोटिस देकर छोड़ दिया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एससी आयोग के चेयरमैन कुलदीप धीमान का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। जांच जारी है। 

दरअसल, हिमाचल दिवस पर एमसी पार्क ऊना में एक कर्मचारी ने एससी आयोग के चेयरमैन कुलदीप धीमान को श्रद्धांजलि देने के लिए आवाज लगाई, इससे पहले कि कुलदीप पुष्प गुच्छ लेकर आगे बढ़ते विधायक भड़क गए। कहा-मैं चार बार का विधायक हूं, मुझे पहले बुलाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें