फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चार दिन बाद पटरी पर लौटेगी हिमाचल एक्सप्रेस

Sun, 05 May 2024 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात ऊना से निर्धारित समय पर चलेगी हिमाचल एक्सप्रेस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन आखिरकार चार दिन बाद पटरी पर रफ्तार भरेगी। ट्रेन को ऊना एवं पुरानी दिल्ली के बीच पहली से तीन तो चार मई तक रद्द किया गया था। दौलतपुर चौक, अंब अंदौरा एवं ऊना रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली के बीच यह ट्रेन एक मई से चार मई और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन तीन मई तक रद्द रही है। यहां शनिवार रात को हिमाचल एक्सप्रेस ने पुरानी दिल्ली से ऊना की ओर रफ्तार भरी, जबकि रविवार रात को पूर्व की तरह ऊना से दिल्ली तक चलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि ट्रेन को पहली मई से हरियाणा एवं दिल्ली के पास रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य के चलते रद्द करने की सूचना जारी की गई थी। ट्रेन प्रतिदिन ऊना रेलवे स्टेशन से रात्रि 09:53 बजे दिल्ली के लिए चलती है, तो वापसी में दिल्ली से हर रोज रात्रि 10:50 बजे ऊना के लिए रफ्तार भरती है। ट्रेन अगले रोज 06:40 बजे ऊना पहुंचती है, लेकिन चार दिनों तक ऊना से दिल्ली के बीच यात्रियों को सफर का लाभ नहीं मिल पाया है, जबकि शनिवार से यह सुविधा फिर से यात्रियों के लिए शुरू हो गई। हालांकि नई दिल्ली जाने के लिए वंदे भारत, जनशताब्दी आदि ट्रेनों का लाभ मिलता रहा, जबकि अब पुरानी दिल्ली तक हिमाचल एक्सप्रेस फिर से इस बेड़े में जुड़ेगी। ऊना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रोदाश सिंह ने बताया कि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन के दिल्ली से चलने की सूचना है, जबकि रविवार को यह ट्रेन ऊना से अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें