फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिसंबर से नए एलएचबी डिब्बों के साथ दौड़ेगी हिमाचल एक्सप्रेस

Fri, 14 Nov 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। ऊना जिला से दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी दिसंबर से नए एलएचबी कोच के साथ संचालित हो सकती है। रेलवे की वेबसाइट के अनुसार इन एलएचबी कोच के जुड़ने से रेलगाड़ी को रफ्तार भी मिलेगी और यात्रियों का सफर भी आरामदायक होगा। रेलगाड़ी में एलएचबी (लिंके-हॉफमैन-बुश) कोच पुराने आईसीएफ कोचों की जगह लेंगे।
यह ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और तेज गति के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें एंटी-टेलीस्कोपिक डिजाइन, स्टेनलेस स्टील की बॉडी और हाइड्रोलिक सस्पेंशन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं, जो टक्कर की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं।
विज्ञापन

वेबसाइट के अनुसार आठ दिसंबर को दिल्ली जंक्शन से हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी नए एलएचबी डिब्बों के साथ दौलतपुर चौक के लिए रवाना होगी। इनमें एक प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, एक द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, पांच शयनयान श्रेणी (स्लीपर), चार सामान्य श्रेणी और एक सिटिंग कम लगेज डिब्बा होगा।
विज्ञापन

बता दें कि ऊना जिला से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली समेत अन्य राज्य में जाते हैं। बता दें कि नए कोच को लेकर जिला वासियों ने सांसद अनुराग ठाकुर से जुलाई 2025 में मांग रखी थी। तब सांसद अनुराग ने अपने दौरान के दौरान हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी में नए डिब्बे लगाने का आश्वासन दिया था। जिला ऊना से युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने बताया कि उक्त रेलगाड़ी में लंबे समय से एलएचबी कोच की मांग उठाई जा रही थी। उधर, अंबाला रेलवे प्रभाग के वरिष्ठ डीसीएम नवीन झा ने बताया कि हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी में नए एलएचबी डिब्बे लगाने का मामला ध्यान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें