फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 46 मिनट की देरी से ऊना पहुंची हिमाचल एक्सप्रेस

Sun, 19 Jul 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। दिल्ली से दौलतपुर चौक जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस शनिवार सुबह निर्धारित समय से 46 मिनट की देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे के निर्धारित समय के अनुसार हिमाचल एक्सप्रेस को सुबह 6:40 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचना था लेकिन ट्रेन सुबह 7:26 बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन के देरी से पहुंचने के चलते कई यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह के समय नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों ने भी ट्रेन के लेट होने पर नाराजगी जताई।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मार्ग में परिचालन कारणों के चलते ट्रेन अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही थी। इसके चलते ऊना रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें