फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हेमानंद ने माता चिंतपूर्णी दरबार में नवाया शीश

विज्ञापन
डेरा बाबा रूद्रानंद के अधिष्ठाता हेमानंद जी  माता चिंतपूर्णी मंदिर में पैदल यात्रा कर पहुंचे।सं - फोटो : राइफल से मटकी फोड़ने का वायरल वीडियो।
विज्ञापन
कंजकों को चुनरी प्रसाद और पैसे देकर नतमस्तक होकर किया प्रणाम
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया हेमानंद का स्वागत
संवाद न्यूज ऐजेंसी।
चिंतपूर्णी (ऊना)। डेरा बाबा रुद्रानंद के अधिष्ठाता हेमानंद महाराज ने मंगलवार को माता चिंतपूर्णी मंदिर में पैदल यात्रा कर शीश नवाया। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर के हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। मंदिर के पुजारियों ने हेमानंद को माता की चुनरी भेंट की। इसके पश्चात विधिवत कंजक पूजन किया गया। महाराज ने कंजकों को चुनरी, प्रसाद और पैसे भेंट किए। उन्होंने कंजकों के आगे नतमस्तक होकर प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। हेमानंद की अगुवाई में निकाली गई इस पद यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी सहभागी बने। उपमुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन सुग्रीवानंद को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और माता रानी से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस प्रमुख श्रद्धा-केंद्र के समग्र विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए इसके भव्य भवन निर्माण एवं समग्र विकास के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और दिव्य दर्शन का अनुभव प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस यात्रा के दौरान उनके साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और जय माता दी के गगनभेदी जयघोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय भावों से सराबोर हो उठा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया, कैप्टन संजय पराशर ने हेमानंद महाराज का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें