फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक विवेक शर्मा ने पीपलू में 90 लाख से बन रहे खेल मैदान का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, जिला स्तरीय पीपलू मेले पर मैदान युवाओं को होगा समर्पित
विज्ञापन

निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गहनता की जांच
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च मानकों के साथ पूरा करें कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में विकसित हो रहा पीपलू का खेल मैदान अब तेजी से आकार ले रहा है। विधायक विवेक शर्मा ने हाल ही में नर सिंह नारायण मंदिर, पीपलू परिसर में बन रहे लगभग 90 लाख रुपये की लागत वाले इस खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की गहन जांच की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च मानकों के साथ कार्य पूरा किया जाए, ताकि आगामी मई माह में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले के अवसर पर यह मैदान युवाओं को समर्पित किया जा सके। यह खेल मैदान लगभग 90 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। परियोजना की पहली किस्त के रूप में 35 लाख रुपये जारी होते ही निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। विधायक विवेक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण सामग्री, लेवलिंग, ग्राउंड बेस और अन्य तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवेक शर्मा ने कहा कि यह खेल मैदान केवल एक सामान्य मैदान नहीं होगा, बल्कि इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें