फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जमकर बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत, आलू उत्पादकों की बढ़ी चिंता

Mon, 14 Sep 2026 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में तेज बारिश के बीच गंतव्य स्थान की ओर जाता दोपहिया चालक। संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिले के कई क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। घने बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। तापमान गिरने से पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू की बिजाई की तैयारियों के बीच खेतों में अधिक पानी जमा होने से फसल को नुकसान की आशंका है। जिन खेतों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, वहां समस्या बढ़ सकती है।
बारिश के दौरान रोटरी चौक, मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर आवाजाही करनी पड़ी। बारिश के चलते बाजारों में भी कुछ समय के लिए चहल-पहल कम रही।
विज्ञापन

तेज बारिश से हो सकता है नुकसान
किसान प्रेम कुमार, गुरदेव सिंह, बलदेव, हरिदेव, भीम सिंह, कमलेश और बिहारी लाल ने कहा कि इस समय मौसम का संतुलित रहना जरूरी है। हल्की बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है लेकिन लगातार तेज बारिश से जलभराव होने पर आलू सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

किसानों को खेतों में पानी की निकासी बनाए रखने की सलाह है। खेतों में पानी खड़ा न होने देने से आलू की फसल को खराब होने से बचाया जा सकता है। डॉ. प्रेम ठाकुर, उपनिदेशक, कृषि विभाग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें