फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तबाही, कहीं गिरे लहासे, तो कहीं सड़के टूटी

Tue, 28 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गिंडपुर, घंगरेट व बेहड़ भटेड़ आदि गांवों के मार्ग बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। गिंडपुर, घंगरेट में बारिश से सड़क बहने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद है। जबकि बेहड़ भटेड़ मार्ग भी बंद होने की कगार पर है। बारिश की वजह से जगह-जगह भूमि कटाव से नाले बन गए हैं, तो कई जगह कीचड़ दलदल बिखरा हुआ है। लगभग आधा दर्जन जगहों पर लहासे गिरने से सड़क पर पत्थर बिखरे हैं। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जगह-जगह सड़क टूटने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में सतीश कुमार, कुलदीप शर्मा, ओम प्रकाश, रमेश, दिनेश कुमार, पप्पी तथा मिंटू आदि का कहना है कि भारी बरसात से सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। बारिश के पानी के बहाव से सड़के बहने के कारण क्षेत्र की कई सड़के बंद हो गई है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, सहायक अभियंता बिमल कुमार का कहना है कि भारी बारिश के कारण सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जो मार्ग बंद है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर खोला जा रहा है। बिमल कुमार ने कहा कि पानी के तेज बहाव के कारण कई जगह खतरनाक प्वाइंट्स बन गए हैं जिन्हें जल्द ही ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें