फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बंगाणा बंद

विज्ञापन
बंगाणा में पा​किस्तान का पुतला जलाते हुए।स्रोत स्वयं - फोटो : अंबाला शामली राजमार्ग चंडीगढ़ राजमार्ग पर जुड़ता हुआ। संवाद
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा/थानाकलां(ऊना)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में भीषण आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को बंगाणा व्यापार मंडल ने बाजार बंद कर रोष रैली निकाली। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद सेंटी की अगुवाई में सैकड़ों व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। कुटलैहड़ के भाजपा नेता देवेंद्र कुमार भुट्टो भी उपस्थित रहे। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ और कड़ा रुख अपनाना चाहिए। कहा भारत ने हर बार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, लेकिन अब समय आ गया है कि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए। बंगाणा चौक पर पाकिस्तान का पुतला दहन कर आक्रोशित भीड़ ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। भुट्टो ने कहा कि यह हमला सिर्फ मानवता पर ही नहीं, बल्कि भारत की अखंडता पर सीधा हमला है और इसका करारा जवाब दिया जाना चाहिए। इस मौके पर मदन गोपाल बोहरा, दिनेश खत्री, अनिल कुमार बंटू, विपिन साजन, डॉ. पंकज राणा, जोगेंद्र देव आर्य, राजेंद्र, तिलक राज बांटा, अशोक भाटिया, रणबीर राणा, रत्न खत्री, रशपाल राणा, देवराज राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें