फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अंब में मिलेगी आरबीजी व अल्ट्रा साउंड की सुविधा

विज्ञापन
सिविल अस्पताल अंब में अल्ट्रा साउंड मशीन और आरबीजी मशीन के लोकार्पण के मौके पर विधायक बलबीर सिंह - फोटो : Una
विज्ञापन
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह ने मंगलवार को सिविल अस्पताल अंब में अल्ट्रा साउंड मशीन और आरबीजी मशीन का लोकार्पण किया। माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के सौजन्य से अंब अस्पताल में पंद्रह लाख से अल्ट्रासाउंड मशीन और दांतों के उपचार के लिए ढाई लाख रुपये से स्थापित आरजीबी मशीन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि शिखर की ओर हिमाचल का नारा भाजपा सरकार का ध्येय है। इसके लिए पूरे प्रदेश में समाज के हर वर्ग का समान विकास और सुविधा ही हमारा लक्ष्य है। अंब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और आरजीबी मशीन उपलब्ध होने से अब स्थानीय लोगों के इसके लिए होशियारपुर और नंगल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिससे लोगों के धन और समय दोनों की बचत होगी।
इस अवसर पर एसडीएम अंब तोरुल एस रवीश, सीएमओ ऊना डॉ रमन शर्मा, बीएमओ अंब डॉ. राजीव गर्ग, चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नर्वदा जसवाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष सरवन कुमार जिला महामंत्री रजनी, अंब ग्राम पंचायत उपप्रधान धर्मेंद्र धीमान, सुनील कुमार, अशोक, मेला राम, रेवा सूद, कुलदीप शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें