फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी से इस्तेमाल करें मोबाइल : इंस्पेक्टर इंदु

विज्ञापन
ऊना के सलोह स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान लड़कियों का संबोधित करती महिला थाना प्रभारी इ? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इंदु देवी ने कहा कि आज स्मार्ट फोन का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी और जालसाजी का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। उन्होंने छात्राओं से स्मार्ट फोन का इस्तेमाल सावधानी से करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के दौर में सचेत और जागरूक रह कर ही साइबर क्राइम से बचा जा सकता है। इंटरनेट पर होने वाली ठगी और साइबर के तहत होने वाले अपराध में अपराधी को पकड़ना मुश्किल होता है। इसलिए बचाव में ही बचाव है।
इंस्पेक्टर इंदु देवी मंगलवार को सीसे स्कूल सलोह में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि मोबाइल में कोई भी ऐसा व्यक्तिगत डाटा अथवा तस्वीरें न रखें, जिनके वायरल होने से आपकी छवि को नुकसान हो। इंदु देवी ने इस मौके पर छात्राओं को घरेलू हिंसा अधिनियम और आत्मरक्षा जैसे मसलों पर भी जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल की करीब 135 अधिक छात्राओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा, सुदर्शन कौशल, सुधीर कुमार, डेजी शर्मा, राज कुमारी, पुनित कुमारी, समीक्षा शर्मा, मोनिक शर्मा, जगदीश राम, कुलजीश रॉय, अंजली राणा, योगेश कुमार, सरोज कुमारी, जसविंद्र कौर, प्रियंका, मीनाक्षी तथा संजीव कुमार सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाज में महिलाओं की भूमिका अहम : रूपचंद
प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा ने कहा कि अपराजिता जैसे कार्यक्रम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने भविष्य में भी कालेज में इस तरह के कार्यक्रम करवाने का आग्रह किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अहम है। छात्राओं को चाहिए कि उनके साथ अगर कुछ गलत हो रहा है तो वे अभिभावकों अथवा अध्यापकों से बात शेयर करें। उन्होंने कहा कि बातचीत से हर समस्या का समाधान निकलता है। प्रधानाचार्य ने कहा कि बेटियां शिक्षित हों तो एक परिवार नहीं बल्कि पूरा समाज शिक्षित होता है।
विज्ञापन

कैसे बदलें मानसिकता: वंशिका
छात्रा वंशिका ने पूछा कि इंटर कास्ट मैरिज से लड़कियों को ही क्यों दोषी माना जाता है। समाज में लोगों की मानसिकता बदलने के लिए क्या करना चाहिए।
व्हाट्सएप पर फोटो वायरल करने की क्या है सजा : काजल
छात्रा प्रीत भाटिया ने पूछा कि दहेज न देने के बिना शादी क्यों नहीं हो सकती। इसके बारे में लोगों को कैसे जागरूक करें।
छात्रा प्रीतिका ने पूछा कि लड़कियों को अकसर नौकरी करने के लिए क्यों रोका जाता है। लड़कियों को शिक्षा से क्यों वंचित रखा जाता है।
राह चलते कोई कमेंट करे तो क्या करें : पूनम
छात्रा पूनम ने कहा कि अगर कोई राह चलते कोई कमेंट करे तो ऐसी आपात स्थिति में क्या करना चाहिए। इंस्पेक्टर इंदु देवी ने गुड़िया हेल्पलाइन का सुझाव दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें