फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रावण अष्टमी मेले में चार स्थानों पर स्थापित होंगी स्वास्थ्य पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मेला क्षेत्र में चार अस्थायी स्वास्थ्य पोस्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इन पोस्टों पर आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपचार की व्यवस्था रहेगी। स्वास्थ्य जांच और निशुल्क दवाइयों की सुविधा के साथ-साथ चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी की जाएगी। श्रावण अष्टमी मेले में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए मेला क्षेत्र में 24 घंटे एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। इस बार स्वास्थ्य पोस्ट मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर, भरवाईं चौक, बाबा माई दास सदन, मुबारिकपुर बाजार के समीप स्थापित होंगी। मेला 25 जुलाई से शुरू हो रहा है।
चिंतपूर्णी और अंब अस्पताल रहेंगे अलर्ट
मेले के दौरान यदि किसी श्रद्धालु को गंभीर स्वास्थ्य समस्या होती है तो उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल चिंतपूर्णी अथवा अंब में ले जाया जाएगा। दोनों अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
श्रावण अष्टमी मेले के दौरान चार स्थानों पर स्वास्थ्य पोस्ट स्थापित की जाएंगी। इसके लिए चिकित्सकों समेत अन्य स्टाफ को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान अंब व चिंतपूर्णी नागरिक अस्पताल का स्टाफ अलर्ट रहेगा। साथ ही एक एंबुलेंस मेला क्षेत्र में ही तैनात रहेगी।
-डाॅ. राजीव गर्ग, खंड चिकित्सा अधिकारी, अंब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें