फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 70 लोगों का स्वास्थ्य जांचा, 18 को हाई बीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ऊना सदर टीम ने ग्राम पंचायत उदयपुर में वीरवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। फार्मासिस्ट के रूप में कुसुम लता, लैब तकनीशियन दिनेश कुमारी व चालक नीतीश ने डॉ. मनु प्रिया के नेतृत्व में अपनी सेवाएं दीं। शिविर में 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 19 लोगों का रक्त जांचा। उच्च रक्तचाप के 18, मधुमेह के 5, जोड़ों के दर्द के 31 और 17 मरीज़ अन्य बीमारियों से पीड़ित पाए गए। अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति लोगों को जागरूक किया ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान गर्मियों के मौसम में होने बीमारियों और लू लगने से बचने के बारे में भी जनता को जागरूक किया गया। डॉ. मनु प्रिया ने लोगों को बताया कि गर्म मौसम में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए समय-समय पर शुद्ध पानी और शीतल पेय का सेवन करना चाहिए। अधिक मसालों वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें