पंडोगा (ऊना)। स्वास्थ्य खंड हरोली और सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ओर से टीबी मुक्त अभियान के तहत गांव जननी में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 76 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। ग्रामीणों को निशुल्क एक्सरे, विभिन्न लैब टेस्ट और दवाइयों की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिंगारा सिंह के निर्देशानुसार आयोजित शिविर का उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें उपचार उपलब्ध करवाना रहा। इस दौरान चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों और मरीजों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की गईं। मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम के डॉ. प्रदीप कुमार ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।