फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया

Tue, 17 Nov 2026 04:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा स्कूल के समीप स्थित राधे कृष्ण सीताराम मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। कथा वाचक महेश स्वामी ने प्रवचनों के दौरान कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को सद्कर्म करने की प्रेरणा देता है। इससे व्यक्ति को पापों से मुक्ति और दुखों से उबरने का मार्ग मिलता है। उन्होंने कथा के विभिन्न प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर राधे-राधे शाम मिला दे के भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण का गुणगान कर माहौल भक्तिमय बना दिया। कथा के समापन के बाद श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें