फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कुठेड़ा जसवालां में स्वां नदी के बहाव में पलटा ट्रैक्टर, दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात को खेतों में काम करने के बाद लौट रहे थे घर
विज्ञापन

चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसका साथी पानी में डूब गया
गांव के दो किसानों की मौत के बाद समूचे क्षेत्र में मातम का माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। कुठेड़ा जसवालां में सोमवार रात्रि करीब आठ बजे स्वां नदी के बहाव में ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कुठेड़ा जसवालां के किसान सरजीवन (50) पुत्र रोशन लाल और संजीव शम्मी (48) पुत्र यशपाल के तौर पर हुई। इनमें सरजीवन ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि संजीव उसके साथ बैठा था। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसका साथी पानी में डूब गया। सोमवार शाम को गगरेट और इसके आसपास के क्षेत्र में जोरदार बारिश होने से सहायक खड्डों में भी पानी भरने से स्वां नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसके चलते यह दुर्घटना घटित हुई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आलू की बिजाई का सीजन होने के चलते सरजीवन और संजीव सोमवार रात स्वां नदी के पास अपने खेतों से काम करके घर वापस आ रहे थे। इस दौरान स्वां नदी में अचानक पानी के बहाव में उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बचाने का भरसक प्रयास किया, परंतु असफल रहे। हालांकि मौके पर अग्निशमन विभाग व पुलिस भी पहुंच गई परंतु स्वां नदी में बढ़े जलस्तर के कारण आसानी से कोई बचाव का मौका नहीं मिला। कई घंटों की मशक्कत के बाद शव बरामद किए गए। चालक सरजीवन का शव ट्रैक्टर के नीचे से बरामद किया गया। एक ही गांव के दो किसानों की दुखद मौत के बाद समूचे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वां नदी में अवैध खनन को भी माना जा रहा जिम्मेवार
लोगों में चर्चा है कि घटनास्थल पर पानी के बीच खनन हुआ था। इसी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और पानी में पलट गया। स्वां नदी में अभी खनन पर पाबंदी होने के बावजूद इस अवैध कार्य को जमकर अंजाम दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि संतोषगढ़ से लेकर गगरेट व आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्राली और टिपर को जेसीबी से भरते हुए देखा जा सकता है। पाबंदी के बावजूद इस अवैध गतिविधि पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जिले में 15 सितंबर तक खनन पर पूर्ण पाबंदी है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि दोनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए। कहा कि गगरेट पुलिस पता लगा रही है कि हादसे के क्या कारण रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें