फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों के साथ व्यावहारिक ज्ञान होना समय की मांग : बन्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब के आईटी विभाग के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया। शनिवार को विद्यालय के 55 विद्यार्थियों का एक दल इस विशेष प्रशिक्षण के लिए ऑप्टेक आईटीआई टकारला के लिए रवाना हुआ। विद्यार्थियों के इस शैक्षणिक दल को विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद बन्याल ने रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान का होना आज के समय की मांग है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस ट्रेनिंग के दौरान अपने विषय से संबंधित आधुनिक तकनीकों की अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें और इसे अपने भविष्य को सुदृढ़ बनाने के लिए उपयोग करें।
विज्ञापन

ऑप्टेक आईटीआई टकारला पहुंचने पर विद्यार्थियों ने आईटी क्षेत्र से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं और व्यावहारिक बारीकियों को करीब से समझा। संस्थान के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कार्यस्थल के वातावरण और तकनीकी उपकरणों के संचालन की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक अंकित शर्मा, सीमा ढिल्लो और गोविंद गढ़वाल उपस्थित रहे। इस प्रकार की ऑन जॉब ट्रेनिंग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 55 विद्यार्थियों ने इस सफल ट्रेनिंग का लाभ उठाया, जो उनके कॅरिअर निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें