फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हर खेत तक पानी की राह पर हरोली, सिंचाई ढांचे को मिल रही नई रफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 07:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कभी हरोली का बीत एरिया पीने के पानी के लिए भी तरसता था और खेती के लिए पानी की कमी यहां के किसानों के सामने बड़ी चुनौती थी। अब क्षेत्र बड़े पैमाने पर सिंचाई सुविधाओं से जुड़ने की राह पर है। जल शक्ति विभाग की योजनाओं से खेतों तक पानी पहुंचाने का मजबूत नेटवर्क तैयार हो रहा है। 12 दिसंबर, 2022 से अब तक तक हरोली विधानसभा क्षेत्र में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से 17 सिंचाई नलकूपों का निर्माण पूरा कर उन्हें जनता को समर्पित किया जा चुका है। इनसे 482 हेक्टेयर यानी 12,551 कनाल भूमि को सिंचाई सुविधा मिल रही है। 215 करोड़ की 6 सिंचाई योजनाओं पर काम जारी है। 128 करोड़ की 5 नई योजनाएं भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में हरोली क्षेत्र में 32 सिंचाई नलकूपों का कार्य प्रगति पर है, जिन पर करीब 31 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनके पूरा होने पर करीब 875 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा 17 सिंचाई योजनाओं के कमांड क्षेत्र के आधुनिकीकरण और उन्नयन पर करीब 13 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सिंचाई योजना बीत एरिया फेज-2 इस बदलाव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। करीब 75 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस योजना का 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष कार्य जून, 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। योजना के तहत स्वां नदी के किनारे 9 कुओं का निर्माण कर पानी को पंपिंग के माध्यम से 11 लाख लीटर क्षमता के टैंक में एकत्र किया जाएगा। इसके बाद 600, 450 और 400 मिलीमीटर व्यास की चार मुख्य पाइप लाइनों के माध्यम से पानी पोलियां, कुंगढत, पालकवाह और जोड़ियां तक पहुंचाया जाएगा। वहां से वितरण प्रणाली के जरिए 28 गांवों की 1,874 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। योजना पूरी होने के बाद बीत एरिया सहित आसपास के गांवों के खेतों को पर्याप्त सिंचाई पानी मिलने की उम्मीद है और क्षेत्र की कृषि गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें