फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 50 से अधिक किसान एग्रीस्टैक पोर्टल पर हुए पंजीकृत

Thu, 10 Sep 2026 07:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत कलरूही में वीरवार को किसानों और भूमि मालिकों के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। स्थानीय पंचायत और पटवारी के सहयोग से कृषि विभाग अंब के कर्मचारियों ने कलरूही कानूनगो कार्यालय में शिविर आयोजित किया। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चले इस शिविर में 50 से अधिक भूमि मालिकों ने एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया। कृषि विभाग के कर्मचारी विकास कुमार ने बताया कि जिन लोगों के नाम भूमि दर्ज है, उन सभी भूमि मालिकों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिविर में पंजीकरण से वंचित लोग नजदीकी लोक मित्र केंद्र या सीएससी सेंटर में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंचायत उपप्रधान राम प्रकाश ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए पंचायत की ओर से पिछले करीब दो माह से विभिन्न प्रकार के कैंप आयोजित करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें