ऊना। बैसाखी के उत्साह से सराबोर राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 को लेकर सोमभद्रा तट पर स्थित हरोली मैदान, रोड़ा तैयार है। 11 से 14 अप्रैल तक हो रहे इस आयोजन को लेकर सभी विभागों ने आपसी समन्वय से उत्सव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
हरोली उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारंभ 11 अप्रैल को सायं 5 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। सुक्खू बस अड्डा हरोली से आयोजन स्थल तक आयोजित होने वाली शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। उसके उपरांत हरोली मैदान, रोड़ा में उत्सव का उद्घाटन करेंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस मौके पर उनके साथ होंगे। वहीं, 12 अप्रैल को उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता अनूप रत्न बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। आयोजन के समापन समारोह में पूर्व सांसद एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस रजनी पाटिल मुख्यातिथि होंगी। एसडीएम ने बताया कि उत्सव में स्थानीय महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 13 अप्रैल को रस्साकशी, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक महिलाएं अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। का मनोरंजन करेंगे।
काफ रैली और डाॅग शो होगा आयोजित
पशुपालन विभाग ऊना के उपनिदेशक डाॅ. वीरेंद्र सिंह पटियाल ने कहा कि उत्सव की दूसरे दिन 12 अप्रैल को सुबह 10 बजे काफ रैली और 13 अप्रैल को सायं 3 बजे डाॅग शो आयोजित किया जाएगा। साथ ही 13 अप्रैल को गोवंश व भैंसों की उत्तम नस्लों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। पशु पालन विभाग की ओर से 11 से 14 अप्रैल तक पशुपालन से संबंधित जानकारी एवं पशुधन के गोबर और दूध के नमूनों की निशुल्क जांच की जाएगी।