फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरोली उत्सव में पांच करोड़ का भैंसा बना आकर्षण

Sat, 29 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली।
विज्ञापन
ऊना के हरोली उत्सव में पांच करोड़ का भैंसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरोली उत्सव के दूसरे दिन कांगड़ के मैदान और बढेड़ा में पशु मेला, घोड़ियों का नृत्य, मोटरसाइकिल पर साहसिक करतब, रस्साकशी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्सव में हरोली की विभिन्न वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों तथा स्थानीय कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण की केंद्र रहीं। कार्यक्रमों में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। बढेड़ा में आयोजित पशु मेले को लेकर किसानों खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन


पशु मेले में पंजाब और हरियाणा से भी किसान अपने उन्नत नसल के मवेशियों को लेकर मेले में पहुंचे थे। गोंदपुर बुल्ला के संदीप कुमार ने इस पशु मेले के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेले में पंजाब के कपूरथला जिला के मोली गांव के किसान नरिंद्र सिंह का विशालकाय भैंसा आकर्षण का केंद्र रहा। इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है। किसान नरिंद्र सिंह ने दावा किया कि देशभर के कई किसानों ने 5 करोड़ से यह भैंसा खरीदने की कोशिश की है, लेकिन वह उसे किसी भी कीमत पर बेचना नहीं चाहते। हरोली उत्सव के पशु मेले में भी इसे प्रथम स्थान हासिल हुआ है। गोंदपुर बुल्ला के संदीप कुमार की भैंस और किसान लक्की की गाय प्रथम स्थान पर रही। वहीं, हरोली उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को दिन के समय आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरोली के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। उद्योग मंत्री अग्निहोत्री ने प्रस्तुतियों की खूब सराहना की।
ढोल की थाप पर थिरकीं घोड़ियां
हरोली उत्सव में ढोल की थाप पर थिरकती घोड़ियां आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रहीं। उद्योग मंत्री अग्निहोत्री भी घोड़ियों का नृत्य देखकर रोमांचित हो उठे। पंजाब के कपूरथाला निवासी विरेंद्र सिंह इस उत्सव में अपनी तीन घोड़ियां लेकर पहुंचे थे। सजी संवरीं इन घोड़ियों ने जब ढोल की थाप पर थिरकना शुरू किया तो सैकड़ों लोगों ने तालियां बजा कर घोड़ियों के नृत्य की दाद दी।
विज्ञापन


मेजर हिंदोस्तानी ने बाइक पर दिखाए करतब
हरोली उत्सव में पंजाब से आए मेजर हिन्दोस्तानी और मिस ज्योति ने मोटरसाइकिल पर साहसिक करतब दिखाकर उपस्थित जनसमूह को रोमांचित कर दिया। हाथ छोड़कर मोटरसाइकिल चलाते हुए मेजर हिंदोस्तानी और मिस ज्योति ने अपने हाथों में रंग-बिरंगे झंडे थाम रखे थे। पिछले वर्ष भी हरोली उत्सव में इन दोनों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सामने अपने करतब दिखाए थे। इस अवसर पर पंजाब के विरेंद्र सिंह ने अपनी शारीरिक ताकत का अद्भुत नमूना पेश करते हुए दो ईंच मोटा लोहे का चेन (संगल) तोड़ कर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया।
इनसेट
रंगोली में छेत्रां स्कूल रहा अव्वल
हरोली उत्सव के दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं और लड़कियों ने बहुत उत्साह दिखाया। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से किया गया था। इसमें 8 टीमों की 30 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, छेत्रां की छात्राओं काजल और मनीषा की ओर से बनाई गई रंगोली ने प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कुंगड़त की छात्राओं डिंपल, कविता और कोमल द्वारा बनाई गई रंगोली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, विरेंद्र मनकोटिया, संदीप कुमार, विनोद बिट्टू , सुभद्रा देवी, सुरेखा राणा व एसडीएम धनवीर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें