फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल में धूमधाम से मनाया हारे के सहारे का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
संध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल की अड्डा मार्केट स्थित श्री बाला जी खाटू श्याम मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से कलियुग के देवता हारे के सहारे का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कुरुक्षेत्र से आए भजन गायक अभिषेक शर्मा, मध्य प्रदेश से आई भजन गायिका कनिका ग्रोवर तथा नंगल के उभरते गायक कुणाल चोपड़ा ने भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि हारे के सहारे का शृंगार रुपयों से किया गया। भजन संध्या के दौरान गायक दलों सहित अन्य सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के चेयरमैन राजेश चौधरी व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने बताया कि कमेटी की ओर से हारे के सहारे का जन्मोत्सव बीते एक सप्ताह से मनाया जा रहा था। इस अवधि में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बीती रात भव्य खाटू संध्या का आयोजन किया गया, जो देर रात लगभग एक बजे तक चली। श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते रहे और भक्ति में लीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें