फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल में ऊना ने बिलासपुर को पछाड़ा

Wed, 07 Sep 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय ऊना में चल रही इंटर कॉलेज हैंडबाल चैंपियनशिप बुधवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त ऊना विकास लाबरू ने शिरकत की। उन्होंने विभिन्न मुकाबलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ.एसके चावला ने की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 25 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने विजेता रही टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कारों से नवाजा। इंटर कॉलेज हैंडबाल चैंपियनशिप में मेजबान ऊना लड़कों के वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया। जबकि बिलासपुर कॉलेज की टीम दूसरे व तीसरे स्थान पर अर्की कॉलेज की टीम रही। वहीं लड़कियों के वर्ग में बिलासपुर कॉलेज की टीम विजेता रही। जबकि घुमारवीं की टीम उपविजेता रही व मेजबान ऊना की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें