फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा नियुक्ति की प्रथा बंद करे सरकार

Mon, 17 Jun 2024 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान अध्यापक बोले- प्रैक्टिकल भत्ते को 150 से बढ़ाकर 1000 किया जाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश में सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा नियुक्ति की प्रथा पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए। इससे शिक्षा विभाग में करीब 25 वर्षों से नौकरी कर रहे कर्मचारियों को पदोन्नति लाभ मिल सके। वहीं, बेरोजगारों के लिए जल्द नौकरी के द्वार खुल सकें। इस मांग का उठाते हुए हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने गगरेट विस के विधायक राकेश कालिया से भेंट की। यहां संगठन के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित विधायक राकेश कालिया को जीत की बधाई दी। दूसरी ओर विज्ञान संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन राकेश कालिया को सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए जिला ऊना विज्ञान अध्यापक संघ के प्रधान रमेश कुमार मेहरा ने बताया कि विधायक के समक्ष रखी गई मांगों में विज्ञान अध्यापकों के प्रैक्टिकल भत्ते को 150 से बढ़ाकर 1000 करने, टीजीटी से लेक्चर, टीजीटी से हेडमास्टर और हेडमास्टर से प्रिंसिपल की सूची को जल्द जारी करने का आग्रह किया गया है। ट्रांसफर के लिए 30 किलोमीटर की दूरी घटाकर 15 किलोमीटर करने, अनुबंध कर्मचारियों को डेट ऑफ ज्वाइनिंग से सीनियाॅरिटी देना व अनुबंध कर्मचारियों को सितंबर और मार्च में नियमित करने की मांगों को रखा गया। संघ की सभी मांगों को विधायक ने ध्यानपूर्वक सुना और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। इस दौरान अध्यापक संघ से वरिष्ठ उपप्रधान बलवीर सिंह मनकोटिया, उपप्रधान सतीश कुमार, धर्मवीर विशिष्ट, तेजिंदर सिंह, कुलदीप चंदेल, विश्व रतन, संघ के सचिव अनिल कुमार, सुशील कुमार, हरनेक सिंह, पंकज कुमार, सुरेश कुमार, राजेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें