फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी-कानूनगो के साथ सरकार कर रही बेइंसाफी : चैतन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सत्ता में आते ही कांग्रेस के निर्णयों को बदलेगी
विज्ञापन


सरकार ने इस वर्ग के कर्मचारियों का स्टेट कैडर कर अन्याय किया

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। पूर्व विधायक व भाजपा नेता चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पटवारी व कानूनगो के साथ बेइंसाफी कर रही है। वर्तमान में पटवारी व कानूनगो स्टेट कैडर का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को जारी बयान में चैतन्य शर्मा ने कहा कि जब पटवारी और कानूनगो के भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनाए गए थे तो उसमें उनका स्टेट कैडर नहीं था। जिला कैडर पर पटवारियों व कानूनगो की भर्तियां हुई थीं लेकिन सरकार ने अब इस वर्ग के कर्मचारियों का स्टेट कैडर कर अन्याय किया है। सरकार ने पटवारियों के अलावा कुछ अन्य वर्ग के कर्मचारियों का भी जिला से स्टेट कैडर कर दिया है और कर्मचारियों को कहीं न कहीं स्टेट कैडर का निर्णय दिखाकर डराया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि जिन कर्मचारियों का प्रदेश सरकार ने जिला कैडर से स्टेट कैडर किया है उन सभी कर्मचारियों को भाजपा सत्ता में आते ही जिला कैडर में समायोजित करेगी।
विज्ञापन

बाक्स

पटवारी कानूनगो के स्टेट कैडर के निर्णय पर पुनर्विचार करे सरकार : कंवर
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। स्टेट कैडर बनाए जाने से खफा प्रदेश के पटवारी हड़ताल पर हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष भी सरकार पर निशाना साधे हुए है। पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने भी इस निर्णय पर सरकार को पुनर्विचार करने की नसीहत दी है। प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। आज तक पटवारियों का सर्किल या जिला कैडर ही रहा है और अब सरकार को ऐसा क्या अविश्वास हो गया कि इसमें बदलाव की आवश्यकता आ पड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले ही एक-एक पटवारी के पास 4-4 सर्किल का कार्यभार है और इस समय विभाग में बहुत से पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें