फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदी से उभर रहा सर्राफा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में सर्राफा कारोबार कोरोना के कारण हुई मंदी से उभरने लगा है। फिलहाल ऑफ सीजन में कोई खास छूट नहीं दी जा रही है। आने वाले सीजन के लिए आकर्षक ऑफर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आने वाले त्योहारी और शादियों के सीजन में आकर्षक गिफ्ट के साथ छूट भी देने की स्वर्णकारों ने योजना बनाई है। स्वर्णकारों के अनुसार अभी वे कोरोना महामारी के कारण आई मंदी से उभर रहे हैं। करीब डेढ़ वर्ष के कोरोना महामारी और दुकानों के बंद होने के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा है। अब परिवहन सुविधा शुरू होने से बाजारों की स्थिति सामान्य होने लगी है। ऐसे में आने वाले समय पर ग्राहकों को सोने-चांदी समेत अन्य तरह के गहने लेने पर कई तरह की छूट मिलेगी। स्वर्णकार शादियों के सीजन में छूट के साथ गिफ्ट का भी प्रावधान कर रहे हैं। ऐसे में आने वाला समय में कारोबार चढ़ेगा।
अभी मंदी से उभर रहे स्वर्णकार : सोमनाथ
जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष सोमनाथ ने कहा कि स्वर्णकार अभी कोरोना के कारण आई मंदी से उभर रहे हैं। जल्द ही ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला में हर वर्ष करोड़ों रुपये के लोग आभूषण खरीदते हैं। लाखों रुपये की स्वर्णकार उन्हें छूट भी देते हैं।
विज्ञापन

शादी-त्योहारी सीजन पर मिलेगी छूट : सोनी
सोनी ज्वेलर के एमडी संजीव सोनी ने कहा कि अभी ग्राहकों को छूट नहीं दी जा रही है। शादी-त्योहारों में ग्राहकों को विशेष छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनी ज्वैलरी हर वर्ष उपभोक्ताओं को सोना-चांदी पर विशेष छूट देता है।
जल्द शुरू किए जाएंगे ऑफर: विक्रम
सुंदरम ज्वेलर्स से विक्रम राजपूत ने कहा कि सुंदरम ज्वेलर्स हर वर्ष उपभोक्ताओं को खुश करने के लिए कई प्रकार के ऑफर, छूट सहित अन्य उपहार उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाता है। आने वाले सीजन में भी ग्राहकों को कई तरह के आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे।
हर वर्ष ग्राहकों को देते हैं छूट : गुलशन
ब्रह्मी ज्वेलर के मालिक गुलशन ब्रह्मी ने कहा कि विशेष ऑफर और छूट देकर ग्राहकों को हर वर्ष हजारों रुपये का फायदा करवाया जाता है। इस वर्ष भी ग्राहकों के लिए ऑफर दिए जाएंगे। इससे ग्राहकों का अधिक से अधिक फायदा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें