फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शारदीय नवरात्र के लिए रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी का दरबार

Sun, 11 Oct 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया मां चिंतपूर्णी मंदिर का द्वार। संवाद
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्र के दौरान मां के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के श्रद्धालु तिलक राज की देखरेख में दरबार की विशेष सजावट की जा रही है। इसके लिए देश के करीब छह शहरों से विभिन्न प्रकार के फूल मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन

फूलों से सजे मां के दरबार की भव्यता नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। मां चिंतपूर्णी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए तिलक राज इस विशेष सजावट में योगदान दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि उनके द्वारा मां ज्वालाजी के मंदिर को भी रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। ऐसे में नवरात्र के अवसर पर प्रदेश के दो प्रमुख शक्तिपीठों में फूलों की विशेष सजावट देखने को मिलेगी।
नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है। मेले में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


सफाई और पेयजल के होंगे उचित प्रबंध
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए अतिरिक्त सेवादारों की तैनाती की गई है। वहीं, मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। सुरक्षा, सफाई और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया मां चिंतपूर्णी मंदिर का द्वार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें