फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कण-कण में विराजमान हैं भगवान : शिव शास्त्री

Sun, 15 Mar 2026 05:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा उपमंडल की खरयालता पंचायत स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री राधाकृष्ण मंदिर बडोआ में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव बडोआ और भलखूं होते हुए शिव मंदिर बडोआ, बाबा गरीब नाथ मंदिर भलखूं, ब्रह्मानंद चौक तलमेहड़ा स्थित शनिदेव महाराज मंदिर और श्री वीर हनुमान मंदिर तलमेहड़ा से होकर दोबारा श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

इस धार्मिक यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फल, जूस और मिष्ठान का लंगर बांटा। दोपहर बाद कथा वाचक आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान कण-कण में विराजमान हैं, आवश्यकता केवल उन्हें सच्चे मन से याद करने की है। मनुष्य को भगवान को केवल दुख के समय ही नहीं, सुख के समय भी स्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन सुखदेव शर्मा, प्रधान सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष गोपू शर्मा, शौर्य शर्मा, मोहित शर्मा, लक्की शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, विजय शर्मा, बिक्रम सिंह, चरण दास शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें