फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी नंबर पर दें नशा तस्करों की सूचना : डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैहरियां आईटीआई में युवाओं को बताए नशे के दुष्परिणाम
विज्ञापन

नशे से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य होता है खराब : पटियाल
ऊना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैहरियां में सोमवार को उपमंडल अंब के डीएसपी अनिल पटियाल ने प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और जीवन के लक्ष्यों को प्रभावित करता है। युवाओं से उन्होंने नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में भाग लेने की अपील की।



डीएसपी ने नशा तस्करों की सूचना उनके निजी नंबर 9317213675 पर देने की अपील की और भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने सड़क सुरक्षा पर भी जोर देते हुए हेल्मेट और सीट बेल्ट की आदत अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईटीआई नैहरियां के प्रधानाचार्य इंजीनियर प्रवेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में सीखने और जागरूकता की भावना बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में अनुदेशक विवेक कुमार, सुनील दत्त, सुनील कुमार, आशा रानी और इंद्रजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें