फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा और ऊना में चोरी के मामले की सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही दिन हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों से व्यापारियों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। जिले में एक ही दिन हुई दो बड़ी चोरी की वारदातों ने व्यापारियों में दहशत बढ़ा दी है। रविवार को अज्ञात चोरों ने मिल्क टुडे एजेंसी बंगाणा और ऊना से कुल 2.71 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। बंगाणा एजेंसी से 1.53 लाख रुपये जबकि ऊना एजेंसी से 1.18 लाख रुपये चोरी हुए। पुलिस को प्राथमिक जांच में कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जांच तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार चोरी को अंजाम देने से पहले चोरों ने दोनों घटनास्थलों की रेकी की थी। बंगाणा में वारदात ठीक सुबह 9:05 बजे हुई, जहां आरोपी बाइक पर पहुंचे थे। चोरों ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को कपड़े से ढककर उन्हें निष्क्रिय कर दिया, जिससे उनकी पहचान न हो सके। इसके बावजूद पुलिस को घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण संकेत मिले हैं। पुलिस का मानना है कि अगर हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को गहनता से खंगाला जाए, तो आरोपियों की मूवमेंट और उनकी पहचान तक पहुंचा जा सकता है। हाईवे से आने-जाने वाले वाहनों की रिकॉर्डिंग जांच के दायरे में ली जा रही है, जिससे बाइक और संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हो सके। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। दोनों स्थानों से मिले सुरागों का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही आरोपियों को बेनकाब कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें