फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घंगरेट की महिला दो बच्चों सहित लापता

Thu, 12 Mar 2026 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र के घंगरेट गांव की रहने वाली एक महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई है। महिला की पहचान अंजना देवी उर्फ ज्योति के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी जब महिला और बच्चों का कोई पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस संबंध में चिंतपूर्णी पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले कई वर्षों से ससुराल पक्ष की परेशानियों के चलते मानसिक तनाव में थी और अवसाद से भी जूझ रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला अपने साथ अपनी एक बेटी और एक बेटे को लेकर घर से चली गई है। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को महिला और बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें