फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में घनारी का प्रयाग जिलाभर में प्रथम

Wed, 28 Oct 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के छात्र प्रयाग जरियाल ने सीनियर सेकेंडरी वर्ग की मैथ ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिला भर में प्रथम स्थान हासिल किया। अनवी जसवाल ने सीनियर सेकेंडरी वर्ग की मॉडल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रयाग जरियाल नॉन मेडिकल संकाय के विद्यार्थी हैं। उन्होंने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने से पहले ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भी पहला स्थान प्राप्त किया था। स्कूल के प्रधानाचार्य ललित मोहन ने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने स्कूल के सभी अध्यापकों और अभिभावकों को भी बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें