फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: देरी के चलते नंगल से आगे रद्द की रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन

Wed, 28 Oct 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रेलवे की लेटलतीफी से मंगलवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार से अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन दोनों तरफ से देरी से ऊना पहुंची। वहीं, रायपुर हरियाणा-अंब अंदौरा ट्रेन को देरी के चलते नंगल डैम से आगे रद्द कर दिया गया। इससे अंब अंदौरा तक जाने वाले यात्रियों को असुविधा हुई।
विज्ञापन

हरिद्वार से अंब अंदौरा आने वाली ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे है लेकिन मंगलवार को यह 1:04 बजे पहुंची। इस तरह ट्रेन 34 मिनट देरी से आई। वापसी में हरिद्वार जाने के दौरान भी ट्रेन की लेटलतीफी जारी रही।
ऊना रेलवे स्टेशन पर इसके पहुंचने का समय दोपहर दो बजे निर्धारित है जबकि मंगलवार को यह 3:31 बजे पहुंची। इस दौरान ट्रेन एक घंटा 31 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

रायपुर हरियाणा से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली ट्रेन मंगलवार को नंगल डैम से आगे नहीं चलाई गई। ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 11:58 बजे था लेकिन यह दोपहर 12:49 बजे नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर 51 मिनट देरी से पहुंची।
इसके बाद रेलवे प्रबंधन ने देरी के चलते इसे नंगल डैम से अंब अंदौरा तक रद्द कर दिया। हालांकि, वापसी के दौरान इस ट्रेन को नंगल डैम से चलाया गया। बता दें कि सोमवार को भी यह ट्रेन देरी के कारण नंगल डैम से अंब अंदौरा के लिए रद्द कर दी गई थी। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें