फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घालूवाल का बेटा अनुज वशिष्ठ सेना में बना लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड में लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नारी (ऊना)। घालूवाल गांव के स्वर्गीय मास्टर राजा राम के पौत्र अनुज वशिष्ठ पुत्र सुरेश कुमार भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए। प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इसके बाद अनुज लेफ्टिनेंट पद से सुशोभित हो गए हैं। अनुज का जन्म 25 अक्तूबर 2002 को घालूवाल में हुआ। अनुज बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का बालक रहा। दसवीं की परीक्षा वर्ष 2018 में डीएवी स्कूल ऊना से पास की। 12वीं कक्षा की परीक्षा चौकी मन्यार स्कूल से पास की। सितंबर 2021 में एनआईटी राउरकेला उड़ीसा में दाखिला लिया। इसी दौरान एनडीए की परीक्षा के नतीजे आ गए। इसमें अनुज ने सफलता प्राप्त की। सितंबर से ही अनुज ने एनडीए प्रशिक्षण हासिल करना शुरू कर दिया। करीब चार साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अनुज ने शनिवार को आईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। लेफ्टिनेंट की वर्दी और स्टार लगाकर बतौर सेना अधिकारी के पद पर सुशोभित कर दिया गया। माता-पिता की उपस्थिति में अनुज ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा दिया।
विज्ञापन

अनुज वशिष्ठ ने फोन पर बताया कि मैं अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी, माता-पिता और अध्यापकों को देता हूं, जिन्होंने मुझे शिक्षा हासिल करने का माहौल दिया। अनुज के माता-पिता दोनों शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे। पिता सुरेश कुमार, माता सुनीता नैन ने बताया कि अनुज बचपन से ही अपने कॅरिअर के संबंध में अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझता रहा। मेहनत और संघर्ष के कारण ही आज उसने यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें