फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बच्चों को विज्ञान की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश स्कूल में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य सुखलाल ठाकुर ने की।
विज्ञापन

इसमें बिलासपुर कॉलेज के भौतिक विभाग के प्रो. डॉ. अरुण कुमार ने प्रदर्शनों के माध्यम से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने का भरपूर प्रयास किया। उन्होंने बच्चों को विज्ञान संबंधी जानकारियां दीं। उन्होंने न्यूटन क्रैडल, प्रकाश का परावर्तन व अपवर्तन, वायुमंडलीय दबाव, घर्षण बल, गोल्ड लीफ इलेक्ट्रोस्कोप, लेजर बीम, इंडक्शन करंट आदि कई प्रयोगों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम प्रभारी भौतिक प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम को करवाने का हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्पष्ट रूप से सोचने और परिवर्तनांक विचार उत्पन्न करने की दिशा में एक प्रयास रहा। प्रधानाचार्य ने बच्चों को प्रयोगों के माध्यम से सीखने और पढ़ाई को अपने दैनिक जीवन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक प्रदीप, राजीव, प्रेमलाल, राजेश, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें