फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवाईसी न होने पर बंद हो सकती है गैस सब्सिडी : सोनी

Thu, 30 Jul 2026 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा गैस एजेंसी ने क्षेत्र के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से 16 अगस्त से पहले अनिवार्य रूप से केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि निर्धारित समय सीमा तक केवाईसी पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी का लाभ बंद हो सकता है, जिससे उन्हें घरेलू गैस सिलिंडर बिना सब्सिडी के खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन

बंगाणा गैस एजेंसी के प्रबंधक मदन सोनी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार गैस उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड अपडेट करने और वास्तविक लाभार्थियों तक सब्सिडी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केवाईसी अनिवार्य की गई है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ एजेंसी पहुंचकर समय रहते केवाईसी करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें