फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की किल्लत का डर : एक महीने में बिके 80 हजार सिलिंडर

Sat, 25 Apr 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। खाड़ी देशों में चल रहेे युद्ध के चलते एलपीजी गैस खत्म होने का डर बरकरार है। लोगों में गैस सिलिंडर भरवाने की होड़ लग गई है। आम दिनों में जहां जिले में हर महीने करीब 70 हजार घरेलू गैस सिलिंडर की बिक्री होती थी, वहीं हालिया तनावपूर्ण माहौल और सप्लाई प्रभावित होने की चर्चाओं के बीच यह आंकड़ा बढ़कर 80 हजार तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में एक महीने में करीब 10 हजार अतिरिक्त सिलिंडरों की बिक्री दर्ज की गई है। उपभोक्ताओं में यह डर बना रहा कि यदि हालात बिगड़े तो सिलिंडर की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी आशंका के चलते बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पहले से ही गैस सिलिंडर बुक करवा लिए।
कई परिवारों ने एक सिलिंडर इस्तेमाल में रखते हुए दूसरा सिलेंडर रिजर्व रखने की व्यवस्था भी कर ली। अतिरिक्त सिलिंडर खरीदने वालों में वे उपभोक्ता भी शामिल रहे, जिन्होंने अपने घरों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन ले रखा है।
विज्ञापन

जिले में करीब छह हजार उपभोक्ताओं के पास पीएनजी कनेक्शन हैं, जबकि लगभग आठ हजार घरों तक पीएनजी पाइपलाइन पहुंच चुकी है। इसके बावजूद अनेक उपभोक्ताओं ने एहतियातन एलपीजी सिलेंडर भरवाना उचित समझा।



नए गैस कनेक्शनों पर पाबंदी

खाड़ी युद्ध के चलते गैस एजेंसियों ने फिलहाल नए गैस कनेक्शनों देने पर रोक लगाई है। यह रोक केवल एलपीजी गैस के कनेक्शन पर लगी है। पीएनजी का कनेक्शन लेने पर अभी किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। वर्तमान में जिले में 14 हजार कनेक्शन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंंचाए गए हैं। इनमें से आठ हजार कनेक्शन शुरू हो गए हैं, जबकि छह हजार कनेक्शनों की पाइपलाइन घरों तक पहुंच गई है, लेकिन अभी तक लोग कनेक्शन को घर में लगाने काे लेकर दुविधा में नजर आ रहे हैं।




एलपीजी गैस को लेकर अभी तक कोई कमी नहीं है, उपभोक्ताओं का घबराने की जरूरत नहीं है। बुकिंग के अनुसार सिलिंडर दिए जा रहे हैं। राजीव शर्मा, जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें