फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पांच दिन में डेढ़ लाख रुपये के वस्त्र बिके

Wed, 18 Nov 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए वस्त्र अब जरूरतमंद परिवारों के काम आ रहे हैं। मंदिर न्यास ने गोदामों में जमा कपड़ों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए सराहनीय पहल शुरू की है। इसके तहत सूट, साड़ी, शॉल और अन्य गर्म कपड़े बेहद कम कीमत पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस व्यवस्था को शुरू हुए अभी पांच दिन हुए हैं और इस दौरान करीब डेढ़ लाख रुपये के वस्त्रों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन


मंदिर न्यास की इस पहल से एक ओर जहां जरूरतमंद परिवारों को सस्ते दामों पर कपड़े मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से गोदामों में जमा श्रद्धालुओं की भेंट का भी सदुपयोग हो रहा है। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने कहा कि करीब पांच दिन पहले इस व्यवस्था की शुरुआत की गई थी। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार बड़ी संख्या में वस्त्र, शॉल, कंबल और अन्य गर्म कपड़े चढ़ाते हैं।
बता दें कि पिछले वर्ष उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए मंदिर न्यास की ओर से सामान और कपड़े वितरित करने की व्यवस्था पर रोक लग गई थी। इसके बाद मंदिर न्यास के पास वस्त्रों का काफी बड़ा स्टॉक जमा हो गया था। लंबे समय तक गोदामों में रखे रहने के कारण इन वस्त्रों के खराब होने की आशंका भी थी। ऐसे में मंदिर न्यास ने इन वस्त्रों को नाममात्र कीमत पर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया, ताकि श्रद्धालुओं की ओर से माता रानी के चरणों में चढ़ाई गई भेंट जरूरतमंदों के काम आ सके।
विज्ञापन


25 रुपये में स्टॉल, 50 रुपये में शॉल और साड़ी
मंदिर न्यास की ओर से वस्त्रों की कीमतें बेहद कम रखी गई हैं। इसके तहत सूट 50 से 200 रुपये, साड़ी 50 से 200 रुपये, शॉल मात्र 50 रुपये और स्टॉल 25 रुपये में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार भी अपनी जरूरत के अनुसार कपड़े खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें