फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम में शामिल क्षेत्रों से रोजाना उठेगा कूड़ा

Tue, 14 Apr 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम क्षेत्र में शामिल नए इलाकों के लोगों को अब कूड़ा निस्तारण की समस्या से राहत मिलने वाली है। निगम प्रशासन आगामी माह से इन क्षेत्रों में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। योजना के लागू होते ही रोजाना घर-घर से कूड़ा उठाया जाएगा, जिससे स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी कुछ दिनों में यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए क्षेत्राें में भी डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम में हाल ही में शामिल किए गए क्षेत्रों में अभी तक नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर लोग खुले में कूड़ा फेंकने को मजबूर है, जिससे गंदगी फैलती है। निगम प्रशासन ने अब इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए डोर-टू-डोर कलेक्शन योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत निर्धारित समय पर कूड़ा संग्रहण वाहन हर घर से कचरा एकत्रित करेंगे। इसके साथ ही लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। कूड़ा उठाने के लिए अतिरिक्त वाहन और कर्मचारियों की व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी भी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। नगर निगम के इस कदम से जहां एक ओर शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर लोगों को कूड़ा निस्तारण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।


नए कर्मचारी भी होंगे तैनात
शहर में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन की सुविधा को विस्तार देने के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में सफाई कर्मचारी भी तैनात होंगे। शहर में अब नगर निगम के अधीन 17 वार्ड हैं। ऐसे में पहले की अपेक्षा अब ज्यादा कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए नगर निगम व्यवस्था करने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन सुविधा आगामी दिनों में शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें