फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट-ऊना रोड़ आवाजाही 29 दिनों के लिए रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक शिवबाड़ी से कलोह बाईपास वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। गगरेट-ऊना मुख्य सड़क पर सीवरेज संबंधी कार्यों के कारण 26 सितंबर से 24 अक्तूबर तक (29 दिनों) सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी। इस दौरान गगरेट में डाकघर के पास, गगरेट चौक के समीप गणेश हलवाई से पुराना अंब रोड, ठाकुर इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप, कलोह चौक के पास कृष्णा मेडिकल स्टोर और अशोका शटरिंग के समीप पक्का परो के पास मुख्य मार्ग पर सीवरेज पाइप बिछाने का कार्य किया जाएगा।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान यातायात को शिवबाड़ी से कलोह बाईपास वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क बंद करने संबंधी जनता को समय रहते सूचित किया जाए और मार्ग परिवर्तन की जानकारी के लिए अग्रिम बोर्ड लगाए जाएं। यह कार्य सीवरेज संबंधी कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से पूरा करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें