जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले गगरेट क्षेत्र के पदक विजेता खि
गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक जीते।
ऊना के इंदिरा स्टेडियम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमांदरी में आयोजित अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्कॉलर्स स्टेयर्स स्कूल चलेट की रुद्रिका शर्मा और परमार इंटरनेशनल स्कूल के अक्षित डडवाल ने स्वर्ण पदक जीते। स्कॉलर्स स्टेयर्स स्कूल के परबलदीप ने रजत और आदित्य राणा ने कांस्य पदक हासिल किया।
परमार इंटरनेशनल स्कूल की रिधिमा ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चलेट की रिधिमा ने कांस्य पदक जीता।
इसके अलावा सेंट डीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गगरेट के गौरव ने कांस्य पदक हासिल किया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक के प्रथम भटोल ने स्वर्ण पदक जीता।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह बैरी के राघव ठाकुर ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कॉलर्स स्टेयर्स स्कूल की समृद्धि और प्लाक्षा शर्मा ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
गगरेट के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में ताइक्वांडो अकादमी चलेट के प्रशिक्षक मनमोहन सिंह और राजेश कुमार के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। नियमित अभ्यास, अनुशासन और तकनीकी प्रशिक्षण से खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन से स्कूलों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।