फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नशा तस्करी केस का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टा तस्करी मामले में अदालत में नहीं हुआ पेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हरोली पुलिस ने साल 2019 में चिट्टा तस्करी के एक मामले में कोर्ट की ओर से घोषित भगोड़े को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अक्तूबर 2019 में अपने एक साथी की साथ करीब 2.5 ग्राम चिट्टा के साथ काबू किया गया था। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी गांव बसदेहड़ा डाकघर मैहतपुर के तौर पर हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस को शुक्रवार दोपहर को गुप्त सूचना मिली कि नशा तस्करी मामले में कोर्ट की ओर से भगोड़ा घोषित आरोपी विजय कुमार बस अड्डा ऊना में घूम रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर बस अड्डा ऊना में दबिश दी, जहां आरोपी घूमता हुआ पाया गया। पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय कुमार निवासी बसदेहड़ा बताया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साल 2019 में आरोपी पेशी के लिए अदालत नहीं पहुंचा। लगातार आरोपी के अनुपस्थित रहने पर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। वह क्यों अदालत में पेश नहीं हुआ और कहां पुलिस से बचकर छिपा रहा, इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें