फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर मामले में धोखाधड़ी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)। क्षेत्र के जोह गांव में एक व्यक्ति से दस्तावेजों पर धोखे से हस्ताक्षर करवाकर टिपर खरीद मामले में लोन का लाखों रुपये हड़पने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रवि कुमार वासी सलोह बैरी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है, जबकि एक अन्य पंजाब का आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने उक्त आरोपी को बुधवार को सलोह खड्ड के सुनसान क्षेत्र में मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ा। इससे पहले पुलिस इसी मामले में ललित जसवाल वासी बड़ोह को भी गिरफ्तार कर चुकी है। गौर रहे कि पीड़ित जोह निवासी केवल कृष्ण ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वर्ष 2018 में उसने टिपर खरीदने की कोशिश की और वह स्थानीय एजेंटों के झांसे में आ गया। शातिरों ने चिकनी चुपड़ी बातें कर विभिन्न कागजात पर उसके बाकायदा हस्ताक्षर करवाकर फर्जी कागजात लगाकर केसीसी बैंक दौलतपुर चौक से टिपर के लिए 17.90 लाख रुपये लोन मंजूर करवा लिया। जिसमें टिपर के लिए फर्जी कोटेशन भी पंजाब के होशियारपुर से ली गई। उक्त टिपर खरीदने के नाम पर चार लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में एडवांस में केवल कृष्ण से आरोपियों के साथी ने होशियारपुर में हड़प लिए, जबकि 13 लाख 90 हजार रुपये का बैंक से ड्राफ्ट बनवा लिया और उक्त ड्राफ्ट का पैसा भी हड़प कर लिया। जब काफी दिनों तक टिपर न मिला और बैंक के लोन वापसी के नोटिस आने लगे, तब जाकर उसने पुलिस की शरण ली। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि जोह निवासी केवल कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467, 68 एवं 71 के तहत का मामला दर्ज किया था, जबकि उनका साथी एक अन्य आरोपी होशियारपुर पंजाब का है, जिसकी तलाश जारी है। इसके अलावा लापरवाही बरतने के लिए बैंक प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें