फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जमीन खरीद में 5.65 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Tue, 30 Sep 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर में सोमवार को मोहाली निवासी दो लोगों ने एक व्यक्ति पर जमीन खरीद के दौरान गलत तथ्य पेश कर 5.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गुरबख्श राय निवासी भंजाल तहसील घनारी जिला ऊना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जय कुमार बंसल व नीरज बंसल पुत्र विजय बंसल निवासी मोहाली ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वे दोनों ऊना के बेहली में खसरा नंबर 105 और 101 के मालिक हैं। खसरा नंबर 101 से होकर खसरा नंबर 105 में जाया जाता है।
खसरा नंबर 101 में दोनों भूमि के हिस्सेदार हैं। बीती 25 मई को उन्होंने भूमि के लिए सेल एग्रीमेंट गीता देवी पत्नी हरपाल सिंह एवं सीमा सैनी पत्नी सुखविंदर सिंह निवासी ऊना के साथ किया। जब आरोपी गुरबख्श राय को इस भूमि की खरीद का पता चला तो उसने खरीदारों को बताया कि इस भूमि का न्यायालय में केस चला हुआ है जबकि ऐसा कोई केस न्यायालय में विचाराधीन नहीं है। दूसरी ओर आरोपी ने उनके साथ रजामंदी के लिए पैसे की डील की और करीब 5.65 लाख रुपये ऐंठ लिए। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनके साथ जानबूझकर भ्रामक तथ्य, धोखाधड़ी, अनुचित उगाही की। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें