फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले के चार रेलवे फाटक अब बिजली मोटर से होंगे उपर-नीचे, वाहन चालक रखें ध्यान

Mon, 23 Sep 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के चार रेलवे फाटक अब बिजली मोटर से ऊपर-नीचे होंगे। ट्रेन आने पर इन फाटक को लगाने और उठाने के लिए तैनात कर्मी की कसरत नामात्र रह गई है। रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल की ओर से इन फाटकों पर इस आधुनिक सुविधा को शुरू करने के लिए हाल ही में कार्य संपन्न किया गया है।
विज्ञापन

कड़ी में हमीरपुर-ऊना मार्ग स्थित अरनियाला रेलवे फाटक को भी बिजली मोटर से संचालित कर दिया गया है। हालांकि यहां फाटक पर इसके कार्य को लेकर कुछ रोज वाहन चालकों को असुविधा का सामना भी करना पड़ा, लेकिन भविष्य के लिए यहां ट्रेन आने पर फाटक का लगना तथा उठना सिर्फ एक स्विच दबाने का कार्य होगा। ट्रेन गुजरने के बाद मैन्युल खुलने वाले फाटक के इंतजार में भी वाहन चालकों सहित लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इन फाटक के बिजली मोटर से संचालित होने से अब इन फाटक पर क्रासिंग करने वाले वाहन चालकों को ध्यान देना होगा।
फाटक बंद होने के दौरान किसी वाहन का जल्दबाजी में नुकसान और जान पर भारी पड़ने जैसी संभावनाओं से बचना होगा, क्योंकि एक बार स्विच ऑन होने पर यहां फाटक तेज गति से बंद होगा और खुलेगा भी। हालांकि, हस्तचलित फाटक बंद व खोलने की सुविधा में कर्मी वाहनों के आवागमन को देखकर ही इसे आगे बढ़ाता रहा है। जिले में रायमैहतपुर, मलाहत रोड, अरनियाला गांव, हमीरपुर ऊना-मार्ग अरनियाला व बसाल स्थित पांच फाटक हैं। इनमें से रेलवे बोर्ड ने रायमैहतपुर मार्ग फाटक छोड़कर चार को बिजली चलित कर दिया है। इससे फाटक को हाथ से लगाने एवं उठाने का झंझट समाप्त हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
लूप लाइन के शुरू होने के साथ अरनियाला फाटक को हमने अभी बिजली संचालित किया है, जबकि अन्य तीन कुछ समय पहले किए जा चुके हैं।
-मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, रेलवे बोर्ड मंडल, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें