फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में चार जख्मी

Sun, 24 Jul 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
 
विज्ञापन

क्षेत्र के झलेड़ा व डीएपी स्कूल के पास  पेश आए सड़क हादसों में चार लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़ितों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पहला हादसा शनिवार देर रात ऊना-नंगल रोड़ पर डीएवी स्कूल के समीप पेश आया, जहां दो बाईकों की टक्कर में तीन लोग जख्मी हुए हैं। घायलों की पहचान टक्का निवासी मोती लाल(35), सुमित निवासी टक्का व  रोहित कुमार(18)  के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरा हादसा झलेड़ा में पेश आया, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक् सवार संजीव मैहतों (30) निवासी बुधाण को गंभीर चोटे पहुंची है। घायल को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन कर्मियों ईएमटी रोहित व पायलट निरंजन की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़ित का उपचार जारी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि मामलों की जांच की जा रही है।
---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें