क्षेत्र के गांव लखरूं में एक युवक को अचानक सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ित को 108 रोगी वाहन बंगाणा की मदद से ऊना अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पीड़ित को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जंाच शुरू कर दी है।
जानकाीर के अनुसार लखरूं निवासी विकास रविवार सुबह अपने घर के समीप कार्य कर रहा था कि अचानक ही उसे सांप ने डंस लिया। ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विकास को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है। सीएमओ ऊना डा. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया गया है।