फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में 1.11 करोड़ रुपये के कूड़ा प्रबंधन संयंत्र का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत में विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाएंगे : सुदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने नगर पंचायत अंब में 1.11 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कूड़ा प्रबंधन संयंत्र का बुधवार को शिलान्यास किया। इस संयंत्र में कंपोस्टिंग पिट, शौचालय, म्युनिसिपल वाहनों के लिए वाशिंग स्टेशन, मैटेरियल रिकवरी सुविधा केंद्र, हानिकारक कचरा संग्रह केंद्र, सड़क और गेट, बाउंड्री वाल, ड्रेन और आर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर शेड का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन



विधायक बबलू ने बताया कि नगर पंचायत अंब में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। 19 करोड़ रुपये की लागत वाली पेयजल परियोजना का लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि सीवरेज प्रणाली का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए चार करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कस्बे में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी जारी है। कार्यक्रम में नगर पंचायत की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति पर उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों में राजनीति नहीं आनी चाहिए। जनता ने हमें काम करने के लिए चुना है, राजनीति करने के लिए नहीं। हमारा लक्ष्य केवल विकास है। इस दौरान वार्ड-5 के लोगों ने पेयजल और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक ने आश्वासन दिया कि दिवाली से पहले इनका समाधान कर दिया जाएगा, जिसके लिए विभागीय योजना तैयार है। साथ ही, उन्होंने वार्ड-5 के श्मशान घाट के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि अंब और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें