फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा में नकल शाखा खोलने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम बंगाणा को किसान प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। राष्ट्रीय किसान संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महामंत्री देशराज मोदगिल के नेतृत्व में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) बंगाणा सोनू गोयल से मिला। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित ज्ञानचंद, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा, महामंत्री मोहनलाल शर्मा, ठाकुर कर्म सिंह, समाजसेवी एमआर दड़ोच सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि बंगाणा में शीघ्र नकल शाखा (कॉपी ब्रांच) स्थापित की जाए। मोदगिल ने बताया कि वर्तमान में मुसाबी या अन्य दस्तावेज़ों की नकल प्राप्त करने के लिए क्षेत्र के लोगों को ऊना जाना पड़ता है, जिससे गरीब एवं ग्रामीण लोगों का समय और धन दोनों बर्बाद होते हैं। पंडित ज्ञानचंद ने कहा कि ऊना में नकल प्राप्त करने में कई महीने लग जाते हैं और चार-पांच बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। मोदगिल ने बताया कि एसडीएम सोनू गोयल ने जल्द ही बंगाणा में नकल शाखा शुरू करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि रिकॉर्ड रखने के लिए कमरा तैयार हो चुका है और शीघ्र ही ऊना से संबंधित रिकॉर्ड यहां लाया जाएगा, जिसके बाद आम जनता को आवश्यक दस्तावेज़ों की प्रतियां स्थानीय स्तर पर मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें