फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रेहड़ी फड़ी पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नहीं हो रही जांच

Fri, 14 Nov 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। रेहड़ी-फड़ी पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच नहीं हो पा रही है। दूसरी तरफ खाद्य पदार्थों को अखबार के कागज पर लपेट कर बेचा जा रहा है जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। जिला मुख्यालय के अलावा हर उपमंडल में रेहड़ी-फड़ी पर खाद्य पदार्थों की बिक्री आम हो गई है। नियमों के अनुसार खाद्य पदार्थ बेचने के लिए संचालक को फूड लाइसेंस बनाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इसके बावजूद अधिकतर रेहड़ी-फड़ी धारकाें के पास उक्त लाइसेंस हीं नहीं है। जिला मुख्यालय की बात करें तो शहर के कई मार्गों पर व गलियों में कई खाद्य पदार्थ बेचे जाते हैं। शाम होते ही इन रेहड़ियों संख्या एकाएक बढ़ जाती है। बता दें कि रेहड़ी-फड़ी पर इन खाद्य पदार्थों को बेच रहे लोगों में अधिकतर प्रवासी हैं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग ऊना जगदीश धीमान ने कहा किखाद्य पदार्थों को बेचने के लिए फूड लाइसेंस बनाना अनिवार्य है। अगर किसी भी संचालक के पास लाइसेंस नहीं पाया जाता है उस पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही अखबार में लपेट कर खाद्य पदार्थ बेचने पर प्रतिबंध हैं। ऐसे में लोगों को जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें